जौनपुर- लायंस क्लब सूरज ने किया गरीब की बेटी की शादी में सहयोग

जौनपुर। लायन्स क्लब सूरज नेे एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया है। 
     संस्था के सदस्यों ने 2 सेट साड़ियां, एक सेट पैंट शर्ट का कपड़ा, एक दीवाल घड़ी, एक आयरन प्रेस, 2 स्टील थाली, 2 ग्लास, 2 कटोरियां, चांदी की बिछिया, 61सौ  रुपए का सहयोग किया। 
        इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अशीष त्रिपाठी, उनकी पत्नी रेनू त्रिपाठी, जोन चेयर पर्सन लायन राजेंद्र खत्री, पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू बच्चा, अध्यक्ष नसीम अख्तर, पूर्व सचिव सुसिल कुमार स्वामी,  आनंद स्वरूप साहू, लायन विशाल यादव, लायन समीर दूबे, अरविन्द जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments