तन व मन को स्वस्थ रखता है योगः डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने योग करते हुए जनपदवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। अतः योग को जीवन में शामिल करें। योग इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है और विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग करने से तन मन तो स्वस्थ रहता ही है, लंबे समय से चली आई बीमारियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। योग को अगर श्रद्धा भाव से किया जाए तो जन्मों से चले आये विकार/रोग दूर हो जाते हैं। योग के विभिन्न मुद्रा, प्राणायाम  करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

Post a Comment

0 Comments