राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भेजा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक परिवार को पाँच लाख की आर्थिक सहायता भेजा। जानकारी के अनुसार विगत दिनों मखमेलपुर के प्रधान राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद आगमन हुआ था। उन्होंने राजकुमार यादव के परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान पीड़ित परिवार के दर्द महसूस कर आर्थिक मदद करने का निश्चय किया था। उन्होंने विगत दिनों लखनऊ से मल्हनी विधायक लकी यादव द्वारा पाँच लाख रूपये का चेक भेजा। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में विधायक शैलेंद्र यादव, जगदीश सोनकर, लकी यादव, जगदीश नरायन राय, डा. केपी यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने राजकुमार यादव के गांव मखमेलपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी सावित्री देवी को पाँच लाख रूपये का चेक दिया।

Post a Comment

0 Comments