जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है स्वस्थ पर्यावरणः राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानव को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है। हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिये हमेशा प्रयासरत रहना चाहिये। स्वयं और अपने मित्रों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रेरित करें एवं एक पौधा अवश्य लगायें।

Post a Comment

0 Comments