अमित सिंह बने अभिनव राष्ट्र निर्माण संघ के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। अभिनव राष्ट्र निर्माण संघ के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि महाराज के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सचिव सनातन शास्त्री के नेतृत्व में शुक्रवार को जौनपुर निवासी अमित सिंह को संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार अभिनव राष्ट्र निर्माण संघ द्वारा कैलाश मठ काशी में 20 से 27 जून 2021 तक मंत्रणा सप्ताह का आयोजन किया गया है।जिसमें नियमित रुप से संघ उद्देश्य एवं विस्तार को लेकर योजना सुनिश्चित हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पटेल, चंद्रभान सिंह, ओम यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments