महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भाजपा में शामिल , 2019 में छोड़ी थी कांग्रेस


महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भाजपा में शामिल , 2019 में छोड़ी थी कांग्रेस

जौनपुर । महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एव उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के सहोदरपुर गांव निवासी कृपाशंकर सिंह बुधवार को मुंबई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी उपस्थित थे। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने से मुंबई महानगरपालिका के  आगामी चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं। बता दें कि मूलतः उत्तरप्रदेश में जौनपुर के सहोदरपुर गांव के रहने वाले कृपाशंकर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद अब तक किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। सिंह ने 2019 में कांग्रेस को अलविदा कहा था। सिंह ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति की बाद कांग्रेस के रुख का विरोध किया था और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्‍तीफा दे दिया था

कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने की बात पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि चुनाव जीतने की गरज से वह भाजपा या शिवसेना में जाना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात कर रहे थे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से भी वह बीते काफी समय से लगातार संपर्क में थे।


Post a Comment

0 Comments