अखिलेश के वफ़ादार पूर्व सांसद रमाकांत के बेटे BJP विधायक का तांडव,सपाइयों को जमकर पीटा

अखिलेश के वफ़ादार पूर्व सांसद रमाकांत के बेटे BJP विधायक का तांडव,सपाइयों को जमकर पीटा 
बेटा भाजपा विधायक समर्थकों संग मचाया तांडव, सपा प्रत्याशी का सिर फोड़ा 
रमाकांत यादव का समाजवाद, सपा कार्यकर्ताओं की करवा दिया पिटाई, सपा प्रत्याशी का सिर फूटा
आजमगढ़ । जिले के पवई ब्लॉक पर भाजपाईयों ने जमकर तांडव मचाया। दो बजे तक सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं दाखिल करने दिया। इतना ही नहीं भाजपा विधायक अरूणकांत यादव ने स्वयं लाठी से सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने लाठियां भांज कर भाजपाईयों को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया लेकिन प्रस्ताव डर कर भाग जाने से दो बजे तक सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं हो सका था।

पवई ब्लॉक प्रमुख पद पर पूर्व बीजेपी सांसद व वर्तमान सपा नेता रमाकांत यादव ने अपने छोटे पुत्र  वरूणकांत यादव को भाजपा से प्रत्याशी टिकट दिलवाया। सुबह 11 बजे वे ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे और अपना दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा विधायक अरूणकांत यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लॉक से 100 मीटर की दूरी पर बैठ गए।

भाजपाईयों की पूरी योजना थी कि सपा प्रत्याशी ओंकार यादव को नामांकन न करने दिया जाए। ओंकार के साथ पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव भी मौके पर मौजूद थे लेकिन भाजपाईयों के उग्र तेवर को देखते हुए वे नामांकन करने ब्लॉक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। साढ़े बारह बजे के लगभग एसडीएम रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

जौनपुर के सपा कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद से उन्हें यहाँ लाने की माँग कर रहे थे। देखना होगा एक तरफ उनका अपना बेटा वरूण कांत यादव पवई से भाजपा के टिकट पर ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रहा है। अगर रमाकांत यादव बेटे के साथ खड़े होते हैं तो पार्टी के साथ भीतरघात होता होगा और बेेटे का साथ नहीं दिया तो परिवार में कलह बढ़ेगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रमाकांत क्या करते है।

Post a Comment

0 Comments