विधायक लकी के गढ़ में सपा की किरकिरी , नही मिला कोई प्रत्याशी , बक्शा में BJP उम्मीदवार ने नही भरा पर्चा , कयासों का बाज़ार गर्म


विधायक लकी के गढ़ में सपा की किरकिरी , नही मिला कोई प्रत्याशी , बक्शा में BJP उम्मीदवार ने नही भरा पर्चा , कयासों का बाज़ार गर्म
जौनपुर । जिले के 21 ब्लाक प्रमुख पद के लिए आयोजित नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। हालांकि, पांच ब्लाकों में केवल एक -एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। मगर, समाजवादी पार्टी के गढ़ व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव , मल्हनी विधायक लकी यादव के बरसठी ब्लाक प्रमुख के लिए सपा ने प्रत्याशी ही नही उतारा। यहां पर बीजेपी की अनीता शुक्ला के सिर पर ताज सजना तय हो गया है।

उधर, बक्शा ब्लाक पर बीजेपी के घोषित उम्मीद्वार पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह ने पर्चा ही दाखिल नही किया जिसके कारण पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी माने जाने वाले मनोज यादव का ब्लाक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।

इसी तरह रामनगर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी, केराकत से सरोजा देवी और डोभी से विद्या देवी ने अकेली नामाकंन किया है। समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत किला शाहगंज ब्लाक में सेंध लगाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह के नामाकंन में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत भारी संख्या में बीजेपी नेताओं ने शिरकत की और अपने दमखम का एहसास कराने में कोई कसर नही छोड़ी।

उधर पूर्व मंत्री सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी सरिता यादव का पर्चा दाखिल कराया। सरिता यादव ललई यादव की भयहू है। 1973 से लेकर 1996 में ललई यादव के चाचा ईशनराय यादव प्रमुख रहे है। उसके बाद इस सीट पर ललई यादव की भयहू सरिता यादव 2006 से लेकर 2011 तक आसीन रही। 2012 से 2016 तक ललई ने अपने दूसरी बहू नीलम यादव को ब्लाक प्रमुख बनाया। 2016 से अब तक उनके भाई मनोज यादव प्रमुख है। इस बार मनोज की पत्नी सरिता यादव को पुनः ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है।

करंजाकला ब्लाक पर कब्जा करने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पूनम यादव को मैदान में उतारा है। यह ब्लाक भी सपाईयों के कब्जे में रहा है। अपनी सीट बचाने के लिए सपा ने गीता यादव को दाव पर लगाया है। धर्मापुर ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ने के लिए शिक्षा जगत से तालुख रखने वाली नीलम पाल को बीजेपी ने उतारा है।

Post a Comment

0 Comments