प्रदेश में हर तरफ है अराजकता का मौहालः रामधनी बिन्द

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ओईना स्थित केंद्रीय कार्यालय पर भारतीय मानव समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूटपाट मचा हुआ है। हर तरफ अराजकता का माहौल बना है। अभी हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी भाजपा ने गुंडागर्दी से ही जीत हासिल की है। पूरे प्रदेश में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मारपीट किया जा रहा है। यहाँ तक कि महिलाओं को भी मारा जा रहा है। प्रदेश सरकार को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानव समाज पार्टी द्वारा 15 जुलाई 2021 को हर जिले में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय मानव समाज पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments