गाली-गलौज के मामले में केस दर्ज


मोहम्मद कयूम 

शाहगंज जौनपुर तहसीलदार न्यायालय में  अधिवक्ता सुभाष चंद्र यादव द्वारा पेशकार जवाहर लाल प्रजापति तथा अनुसेवक राकेश कुमार पासवान के साथ मारपीट ,गाली-गलौज, वाद विवाद तथा पत्रावली फाड़ने के मामले में शाहगंज कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है। इसके संबंध में उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ तहसील इकाई शाहगंज के अध्यक्ष होरीलाल द्वारा उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को जानकारी देकर अवगत कराया है जिसमें उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि तहसीलदार न्यायालय के पेशकार जवाहर लाल प्रजापति तथा न्यायालय में कार्यरत अनुसेवक राकेश कुमार पासवान के साथ एक पत्रावली के संदर्भ में सुभाष चंद्र यादव अधिवक्ता तहसील शाहगंज द्वारा वाद-विवाद, गाली-गलौज व मारपीट की गई तथा पत्रावली को फाड़ दिया गया। इस स्थित को अत्यंत अपमानजनक बताते हुए राजकीय कार्य में बाधा बताया है। अध्यक्ष ने शिकायती पत्र में आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी होने तक समस्त कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments