योगेंद्र यादव बने प्रदेश सचिव

मछलीशहर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार यादव को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन किया है। योगेंद्र कुमार यादव 10 वर्षों से समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इनकी मेहनत व लगन को देखते हुए समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप द्वारा मनोनयन किया गया। इनके मनोनयन पर महेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिंद, कृष्ण कुमार बिंद, विजय यादव, अजहर रहमान, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments