राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

डॉ सुनील कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन ललितपुर ने बताया कि आज सुबह 9ः45 पर सभी न्यायिक अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन समारोह न्यायमूर्ति श्री शेखर कुमार यादव प्रशासनिक न्यायाधीश ललितपुर के साथ देखा जिसके पश्चात 10ः00 बजे ललितपुर जिला जज में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन न्यायमूर्ति श्री शेखर कुमार यादव द्वारा किया गया। न्यायमूर्ति द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया एवं उनके द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि हम गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को दलित वर्गों को महिलाओं बच्चों विकलांगों एवं ऐसे लोगों को जो अपना मुकदमा स्वयं नहीं लड़ सकते हैं उन्हें प्रयास कर फ्री लीगल एड की सहायता दिया जाना चाहिए। हमें सस्ता सुलभ न्याय देना है। न्यायिक अधिकारियों को निर्दिष्ट किया गया कि वे जल्दी-जल्दी मुकदमों का निस्तारण करें लंबी तारीखें ना लगाएं। लंबी तारीख लगाने से मुकदमों के निस्तारण में देरी होती है और न्यायालय से वादकारियों का विश्वास समाप्त होने लगता है। उद्घाटन समारोह का कुशल संचालन शबिस्ता अकील अपर जिला जज प्रथम द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री मोहम्मद रियाज जनपद न्यायाधीष/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललितपुर द्वारा किया गया । जिला जज की अध्यक्षता में एवं श्री निर्भय प्रकाष, अपर जिला जज (ई0सी0एक्ट)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत व श्री हरीष कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में दिनाॅंक 10.07.2021 को जनपद न्यायालय परिसर, में कोविड-19 प्रोटोकोल के अंतर्गत जोर शोर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।  
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 11943 वादों का निस्तारण किया जाकर 56653947/- रूपये की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। श्री मोहम्मद रियाज, जिला जज, ललितपुर द्वारा 12 वाद निस्तारित कर रू0 488262/- की समझौता राषि का निर्धारिण किया गया। श्रीमती शबिस्ताॅ आकिल, अपर जिला जज, ललितपुर द्वारा 03 वाद निस्तारित कर रू0 900/- की समझौता राषि का निर्धारिण किया गया। श्रीमती नीतू यादव, अपर जिला जज (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) द्वारा 04 वाद निस्तारित कर रू0 1000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। श्री चन्द्रमोहन श्रीवास्तव अपर जिला जज (पाॅक्सो विषेष) द्वारा 02 वाद निस्तारित कर रू0 1000/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। श्री निर्भय प्रकाष, अपर जिला जज (ई0सी0एक्ट)  ललितपुर द्वारा 114 वाद निस्तारित किये गये। श्री मेराज अहमद, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट द्वारा 837 वाद निस्तारित कर रू0 434040/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। डा0 सुनील कुमार सिंह, सिविल जज (सी0डि0) ललितपुर द्वारा 358 वाद निस्तारित कर रू0 3720474/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। श्री अक्षयदीप यादव, सिविल जज (सी0डि0-एफटीसी) ललितपुर द्वारा 156 वाद निस्तारित कर रू0 6190/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। सुश्री प्रज्ञा सिंह, सिविल जज (जू0डि0) ललितपुर द्वारा 11 वाद निस्तारित किये गये। श्री सौरभ मण्डलोई, अपर सिविल जज (जू0डि0-न्यूकोर्ट) द्वारा 04 वाद निस्तारित किये गये। सुश्री गरिमा सक्सेना, सिविल जज (जू0डि0-एफटीसी) ललितपुर द्वारा 12वाद निस्तारित कर रू0 14400/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। विषेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंचाई खण्ड ललितपुर द्वारा 03 वाद निस्तारित कर रू0 300/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 
श्री पी0एन0राय, प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय, ललितपुर द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 32 वाद निस्तारित किये गये।
श्री शमषुल हक, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ललितपुर द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 37 वाद निस्तारित कर रू0 47060400 का प्रतिकर दिलाया गया।
श्री सौरव सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी द्वारा 339 वाद निस्तारित कर रू0 15960/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं श्रीमती सुरेखा, सिविल जज (जू0डि0) महरौनी द्वारा 71 वाद निस्तारित कर रू0 7610/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 
श्री यज्ञेष कुमार सोनकर, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट द्वारा 148 वाद निस्तारित कर रू0 51950/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

स्थाई लोक अदालत ललितपुर द्वारा 01 वाद निस्तारित किया गया।

जिलाधिकारी ललितपुर एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों द्वारा 9373 वादों का निस्तारण कर रू0 320220/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया एवं चकबन्दी विभाग द्वारा 21 वादों का निस्तारण किया गया। 
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, ललितपुर द्वारा 04 वाद निस्तारित कर रू0 824801/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। 
विभिन्न बैंको द्वारा बकाया राषि से संबंधित 401 वाद निस्तारित कर रू0 46060440/- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। 
    मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में  न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारी/कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे एवं वादकारियो ने अपने वादों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments