जौनपुर में बीजेपी का लहराया परचम,निर्दलीयों ने दिखाया अपना दम

जौनपुर में बीजेपी का लहराया परचम,निर्दलीयों ने दिखाया अपना दम
हसनैन कमर दीपू
जौनपुर। आज हुए 16 ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में बीजेपी को भारी सफलता हाथ लगी है वही सपा को करारा झटका लगा है। करंजाकला, शाहगंज, सुईथाकला, मड़ियाहूं समेत कई ब्लाक समाजवादी पार्टी से छिन गया। शाहगंज ब्लाक पर विगत कई वर्षो से पूर्व मंत्री व विधायक ललई यादव के परिवार का कब्जा रहा है आज यह सीट बीजेपी उम्मीद्वार मंजू सिंह ने छिन कर पहली बार यहां कमल खिला दी है। मंजू सिंह को कुल 86 मत मिला जबकि सपा प्रत्याशी सरिता यादव को 68 वोट मिला है। एक मत अवैध मिला। 

उधर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की भयहू पूनम यादव ने करंजाकला ब्लाक को सपा से छिनकर बीजेपी के खाते में दे दी है। पूनम यादव को 84 मत, सपा प्रत्याशी गीता यादव को 25 वोट पाकर संतोष करना पड़ा है। दो वोट निरस्त हुआ है। 

जलालपुर में निर्दल प्रत्याशी बदामा देवी ने बीजपी उम्मीद्वार कमलेश कुमारी को 15 वोटो से शिकस्त दी है। बदामा को 50 और बीजेपी प्रत्याशी को 35 मत मिला है। 

मछलीशहर सीट पर सपा का परचम लहराया है। यहा सपा प्रत्याशी गोपेष यादव को 95 वोट मिला है, बीजेपी प्रत्याशी बीना पटेल को मात्र 11 मत मिला है। 7 वोट निरस्त हुआ है। 

सिकरारा ब्लाक पर भाजपा ने कब्जा किया है। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह 70 मत हासिल किया, निर्दल प्रत्याशी अनीता यादव को 16 वोट मिला है वही सपा प्रत्याशी के खाते में एक वोट आया। 

धर्मापुर ब्लाक पर सपा का परचम लहराया है। यहां पर सपा प्रत्याशी विमलेश यादव को 26 वोट मिला, भाजपा की नीलम पाल के खाते में 17 मत मिला। 

रामपुर ब्लाक पर निर्दल प्रत्याशी नीलम सिंह ने बाजी मारी है। उन्हे कुल 55 वोट मिला, अपनादल प्रत्याशी राहुल सिंह के खाते में 44 वोट आया। सपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मिश्रा को मात्र एक वोट मिला है। 

सिरकोनी ब्लाक पर कमल खिल गया है। यहां पर बीजेपी के बंशराज सिंह 68 वोट पाकर प्रमुख बने है, सपा प्रत्याशी सपना सिंह को मात्र 15 मत मिला है। एक वोट निरस्त हुआ है। 

खुटहन ब्लाक पर भी बीजेपी का परचम लहराया है, यहां पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव ने 73 वोट, सपा की सरजू देई को 29 मत मिला है वही सात मत निरस्त हुआ है। 

सुईथाकला ब्लाक पर कमल खिला है। यहां पर बीजेपी की विद्या तिवारी को 46 मत मिला, सपा के धमेन्द्र वर्मा को 45 वोट मिला है। यहां पर कुल सात वोट निरस्त कर दिया गया। 

मुंगराबादशाहपुर ब्लाक भी बीजेपी की खाते में गयी है। यहां पर सत्येन्द्र सिंह को 68 वोट और समाजवादी पार्टी की चमेला देवी को महज 30 मत मिला है। 

सुजानगंज विकास खण्ड पर भगवा फहराया है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद्वार उषा शुक्ला ने 68 वोट प्राप्त की है जबकि सपा की दीप्ति पटले को मात्र 37 वोट मिला है। 

मुफ्तीगंज ब्लाक प्रमुख पद पर बीजेपी प्रत्याशी उषा देवी ने 33 वोटो के अंतर से सपा उम्मीद्वार को शिकस्त दी है। उषा को कुल 64 वोट मिला है जबकि सपा की मिला सरोज को मात्र 15 मत मिला है। बदलापुर और मड़ियाहूं ब्लाक पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। उधर महराजगंज ब्लाक पर भाजपा और सपा प्रत्याशी को 41-41 वोट मिला था। उसके सिक्का उछाला गया जिसमें बीजेपी की माण्डवी सिंह ने जीत दर्ज की है।  

चार ब्लाको पर भाजपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये थे। एक पर निर्दलीय ने कब्जा किया था।

Post a Comment

0 Comments