भाजपा पदाधिकारियों ने किया टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण

जौनपुर। तीन दिवसीय विशेष कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर अधिकाधिक लोगों के टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा दक्षिणी के नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने लीलावती अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, भाजयुमो की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व दक्षिणी मंडल प्रभारी खुशबू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविंद्र सिंह दादा, ब्रम्हेश शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष जय विजय सोनकर, राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, डा. कमलेश निषाद, नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments