भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर किया जनसम्पर्क


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनियरा मोड़ पर बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर साइकिल यात्रा निकालकर जनसम्पर्क किया। जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि साइकिल यात्रा क्षेत्र के मनियरा मोड़ होते हुए केराकत कस्बे से अकबरपुर पहुँची। जहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चक्रमण करते हुए पुलिस के जवानों ने साइकिल यात्रा को रोक दिया। वहीं यात्रा में साथ चल रहे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध के निवेदन पर पुनः यात्रा अपने गंतव्य को रवाना हुई। सेनापुर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार के आवास पर सभा का आयोजन किया। जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भीम आर्मी का छठवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष डा. एके गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र भारती, भानु प्रताप, अजय न्याय, डब्बू कुमार, आनंद कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र भारती ने किया।

Post a Comment

0 Comments