नवनियुक्त प्रदेश सचिव सद्दाम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनिया निवासी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सद्दाम शमशाद ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से नई दिल्ली में मुलाकात कर सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये धन्यवाद दिया। जानकारी के अनुसार सद्दाम कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में लंबे समय से जनपद में कार्य कर रहे हैं। वे वर्तमान में ग्राम प्रधान भी हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी ने उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया था। श्री सद्दाम को श्रीनिवासन ने बधाई देने के साथ नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामनायें भी दी।

Post a Comment

0 Comments