डा. ब्रम्हेश शुक्ला अध्यक्ष व अमन सहगल बने महासचिव

जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीतांजलि जौनपुर का द्विवार्षिक चयन प्रक्रिया संस्था के चयन मण्डल सदस्यों द्वारा बाबा श्री जागेश्वर नाथ मन्दिर में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक कामता प्रसाद सोनी ने किया। चयन मण्डल सदस्य रामनरायन सेठ मामा, हबीब आलम खॉ, चन्द्र प्रताप सोनी, महेन्द्र देव विक्रय, अम्बरीश पाण्डेय, अमरनाथ गुप्ता एवं राम प्रताप सोनी ने संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के अध्यक्ष डा. ब्रम्हेश शुक्ला, महासचिव अमन सहगल, कार्यक्रम संयोजक शशी श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद के लिये पवन सोनी का चयन किया। इस अवसर पर रत्नदीप शर्मा साजन, श्याम बाबू वर्मा ने गीताजंलि की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर गौतम सोनी, रूप नारायण माली, गणेश साहू, गोपाल दास विश्वकर्मा, संदीप सोनी, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, लवकुश सोनी, सुरेश गुप्ता, कृपाशंकर, प्रदीप साहू, ओमप्रकाश बाबा, महेन्द्र अग्रहरी, सुनील शाह, दिनेश सेठ, रमेश कुमार सिंह, अनिल कुमार वर्मा धर्मसेन सिंह, अशोक सेठ, राजन सोनी, पवन सोनी, मनोज विश्वकर्मा, विकास सोनी, विनोद मोदनवाल, सूरज केशरी, नितेश कुमार साहू, अशोक मौर्या, विवेक साहू आदि उपस्थित रहे। संचालक पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र देव विक्रम ने किया।

Post a Comment

0 Comments