वैदिक मंत्रों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड सुइथाकला में ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जब वेदपाठी ब्राह्मणों के मुख से ‘ऊँस्वस्ति नः इन्द्रो वृद्धश्रवाः’.....स्वस्ति वाचन एवं मांगलिक श्लोकों का सस्वर पाठ चल रहा था तो कुछ क्षणों के लिए विकास खण्ड परिसर यज्ञ भूमि के रूप में शोभायमान हो रही थी। शपथ ग्रहण समारोह में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख विद्या देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और अब नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। विकास कार्यों में सहयोग के लिये हम सदैव तत्पर हैं। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना की। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने किया। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष दीक्षित, डॉ. राकेश तिवारी, बेचन सिंह, साधू तिवारी, पवन पाल, भाजपा नेता राकेश वर्मा, ललित दीक्षित, डॉ. राजेश तिवारी, ममता तिवारी, कमलेश मिश्रा, सुरेश पाण्डेय, हृदयेश शुक्ल, संतोष सिंह, विनय तिवारी, पत्रकार संतोष पाण्डेय, प्रणय तिवारी, विकास सिंह, राम स्वारथ, सुरेश धुरिया, भीम सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राम दरस यादव, एडीओ पंचायत अजय कुमार मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी आरएन पाठक आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ला, उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद, राम नारायण गिरी व काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

Post a Comment

0 Comments