डॉ कायनात काजी बनीं भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य

डॉ कायनात काजी बनीं भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य

देश की जानीमानी यात्रा लेखिका, ब्लॉगर और फोटोग्राफर डॉ कायनात काजी को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवास ने दिल्ली प्रदेश से डॉ कायनात को सदस्य नामित किया है. हिंदी साहित्य में पीएचडी डॉ कायनात काजी अपने उदारवादी विचारों के लिए जानी जाती हैं और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती हैं।  

कायनात क़ाज़ी देश की एकमात्र सोलो फीमेल ट्रेवेलर हैं, जिन्होंने चार साल में देश-विदेश में तकरीबन दो लाख किलोमीटर की दूरी तय कर एक लाख फ़ोटो का कलेक्शन किया है। उन्हें पर्यटन और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा सम्मानित कर चुके हैं। उनके यात्रा वृत्तांत और लेख नियमित रूप से देशभर के प्रतिष्ठित अखबारों में प्रकाशित होते रहते हैं। फिलहाल वह मध्य प्रदेश के सतपुड़ा के जंगलों में गोंड आदिवासी समाज के लिए काम कर रही हैं। वह यहां स्थित देवगढ़ को मॉडल हैरिटेज विलेज बनाने के लिए प्रयासरत हैं।  

घुमक्कड़ी और यायावरी के लिए उन्हें ढेरों पुरस्कार मिल चुके हैं। हाल ही में उन्हें पर्यटन रत्न सम्मान से नवाज़ा गया है। ब्लॉगिंग के लिए उन्हें एबीपी न्यूज़ के बेस्ट हिंदी ब्लॉगर का अवार्ड भी मिल चुका है। हिंदी साहित्य में पीएचडी कायनात राहगिरी नाम से हिंदी का पहला ट्रेवल फ़ोटोग्राफ़ी ब्लॉग भी चलाती हैं। कायनात ने एमबीए के साथ-साथ पत्रकारिता की भी पढ़ाई की है। ड़ॉ कायनात काजी की अभी तक पांच किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं,'कृष्णा सोबती का साहित्य और समाज’ कहानी संग्रह ‘बोगनवेलिया’ और  हाल ही में प्रकाशित हुआ यात्रा वृत्तांत संकलन ' रहागिरी'। वह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट "परमतपा" पर कार्य कर रही हैं। परमतमा भारत की 12 महान महिलाओं की संघर्ष की दास्तान है, जिन्होंने न सिर्फ अपना बल्कि पूरे समाज का जीवन बदला है।

Post a Comment

0 Comments