प्रदेश प्रमुख बनाये जाने पर डा. अभिषेक का हुआ स्वागत

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र निवासी डा. अभिषेक रावत को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शोध विभाग का प्रदेश प्रमुख बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके आगमन पर शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डा. अभिषेक ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी हमें दी है उस पर खरा उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगा। डा. अभिषेक अनीता हॉस्पिटल एण्ड लैप्रोस्कोपिक सेन्टर के डायरेक्टर हैं। उक्त जानकारी भाजपा की वरिष्ठ नेता अनीता रावत ने दी।

Post a Comment

0 Comments