ललई छठ पर गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा बाटी चोखा का प्रोग्राम

ललई छठ पर गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा बाटी चोखा का प्रोग्राम

जौनपुर : शनिवार को बहुउद्देशीय संस्था गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा ललई छठ के मौके पर बाटी चोखा का प्रोग्राम फाउंडेशन के प्रबंधक व समाजसेवी आलोक उपाध्याय द्वारा गुरुक्षेत्र फाउंडेशन परिसर में आयोजित किया गया। उपाध्याय ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में एक दूसरे को जोड़ने, समझने, आपस में संवाद करने के उद्देश्य से भाईचारा मजबूत करने के लिए गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा बाटी चोखा का आयोजन किया गया। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी और प्रभारी अनुपम उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवेश में ऐसे आयोजकों की आवश्यकता है जहां पर आपसी संवाद द्वारा समाज और देश के उत्थान के लिए चर्चा किया जा सके और आपसी भाईचारे की भावना का उदय हो, इसी आशा के साथ मैं समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करता हूँ।
पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था प्रभारी अनुपम उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संस्था के सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं और संस्था के माध्यम से गरीब, बेसहारे और बेजुबान जानवरों की सेवा की जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रदमन उपाध्याय, पत्रकार रतन लाल आर्य, ईट निर्माता लाल प्रताप सिंह, झल्लर सिंह, समाजसेवी नितिन श्रीवास्तव, अजीत उपाध्याय, अंकित श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अजय सिंह, रामबचन उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, पुजारी उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, मुन्ना तिवारी और समाज के अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments