प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के ग्राम प्रधान रामलाल मौर्य विद्यालय में टाइल्स लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के दबंग लोगों ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान की पिटाई कर दी। इसके बाद घटना से आक्रोशित प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान रामलाल मौर्य ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग विद्यालय में पहुंचकर मारने पीटने लगे। उन्होंने बताया कि बीते 8 अगस्त को स्कूल पर मजदूरों को लेकर काम करा रहे थे। तभी एक दंबग अपने दो साथियों को लेकर कार्य रुकवा दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रधान संघ थाने का घेराव करेगी। इस मौके पर ज्ञानदास मौर्या, किरन सोनकर, मंजू सिंह, गीता देवी, सुशील, संदीप, राम लौटन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments