प्रियका श्रीवास्तव कायस्थ महिला शाखा की उपाध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा की जिलाध्यक्ष डा. प्रतिमा श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव से विचार-विमर्श कर नगर के हुसेनाबाद निवासी प्रियंका श्रीवास्तव को महिला शाखा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही आशा व्यक्त किया कि प्रियंका संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान देंगी। प्रियंका श्रीवास्तव के जिला उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा महिला शाखा बनने पर डा. अंजना श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव, डा. ज्योति श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, इंदू श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, रिंकी श्रीवास्तव, रागनी श्रीवास्तव, रिया श्रीवास्तव, दिया श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दिया है।

Post a Comment

0 Comments