इनर व्हील क्लब ने सिटी स्टेशन पर लगाये पौधे

जौनपुर। सिटी स्टेशन को सुन्दर व पर्यावरण संरक्षण के लिये प्लेटफार्म नंबर एक पर बड़े गमले एवं उसमें पौधे लगाये गये। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल की अगुवाई में क्लब की सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। दीपमाला जायसवाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब दुनिया का सबसे बड़ा स्वैच्छिक महिला सेवा संगठन है। क्लब द्वारा सिटी स्टेशन पर महिला बेबी फीडिंग केबिन भी लगाया गया है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर इनर व्हील क्लब द्वारा सहयोग देने के लिये स्टेशन मास्टर ने प्रशंसा किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, क्लब सचिव सरोज सिंह, आईएसओ डा. रंजीता सिंह, सुनीता सिंह, नीलम सिंह आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments