पेड़ से लटकते युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,पिता ने लगाया हत्या का आरोप;जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटकते युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,पिता ने लगाया हत्या का आरोप;जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। निगोहां थाने के पीचे मैदान में मंगलवार सुबह शॉपिंग मॉल में नौकरी करने वाले अभय शुक्ला (23) का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पास में शराब बोतल, खाली ग्लास, सिगरेट की डिब्बी और चने व नमकीन के पैकेट पड़े थे। अभय के पिता ने हत्याकर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है।

निगोहां थाने के पीछे पड़े मैदान में मंगलवार सुबह पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने फंदे से शव को उतारा। मृतक के पास से मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवारजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भगवानपुर गांव निवासी मनोज शुक्ला ने शव की शिनाख्त बेटे अभय के रूप में की। उन्होंने बताया कि बेटा कृष्णानगर स्थित फिनिक्स शॉपिंग माल में नौकरी करता था। सोमवार सुबह 10 बजे नौकरी पर जाने के लिए घर से निकला था।

रात में नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की जा रही थी। पर कुछ पता न चला। देर रात फोन मिलाया गया तो वह स्विच आफ मिला। बेटे की काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता न चला। पुलिस को मौके से शराब की बोतल, खाली ग्लास, सिगरेट की डिब्बी और चने व नमकीन के पैटेक मिले हैं। मनोज ने बेटे की हत्याकर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नंद किशोर ने बतया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

रात नौ बजे बेटे ने फोन कर बताया, दोस्तों के घर रुकेगाः मनोज ने बताया कि रात नौ बजे बेटे ने उनके पास फोन किया था कि वह सोमवार को घर नहीं आएगा। वह दोस्तों के घर पर रुकेगा। इसके बाद देर रात घर वालों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ मिला। मनोज ने बताया कि दोस्तों ने ही शराब पीने के बाद बेटे की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

Post a Comment

0 Comments