राम प्रकाश दूबे बने सुइथाकला प्रधान संघ के अध्यक्ष

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में प्रधान संघ के अध्यक्ष का चुनाव कौतूहल का विषय बना रहा। अध्यक्ष के चुनाव के लिये नियत तिथि में हुई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गयी और निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी और उसके बाद  पिपरौल गांव के प्रधान राजेन्द्र यादव तथा सारीजहांगीरपट्टी के प्रधान राम सकल वर्मा ने अपने को निर्विरोध अध्यक्ष होने की घोषणा भी कर दी। इधर भगासा गांव के प्रधान राम प्रकाश दूबे जिन्हें बहुसंख्यक गांव के प्रधान अध्यक्ष बनाना चाहते थे। नवनिर्वाचित प्रधानों की इच्छा को देखकर प्रधान संघ के अध्यक्ष निर्वाचन हेतु राम प्रकाश दूबे ने अपना नाम प्रस्तावित किया, जिस पर लगभग 43 ग्राम प्रधानों ने अपनी सहमति देते हुए प्रस्ताव पंजिका पर हस्ताक्षर किया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने सभी प्रधानों का आभार प्रकट करते हुए उनके सम्मान और हितों की रक्षा तथा विकास कार्यों में भागीदारी के लिये सतत् प्रयत्नशील रहने की प्रतिबद्धता प्रकट की। इस अवसर पर बलराम बिन्द, अरविन्द कुमार, दुर्गावती देवी, बेबी, अमरजीत यादव, मोतीलाल चौधरी, रंजना मौर्य, विमला देवी, सपना पाण्डेय, नीलम, विजय सिंह, रेखा सिंह, मनोजा सिंह, राधिका देवी, संजय पाण्डेय, राधे सरन, सुरेश कुमार, रीता, मनबोध, सुनीता सिंह, कृष्णावती, ममता, रणधीर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments