जायसवाल युवा क्लब ने आशीष को जिलाध्यक्ष व राजकुमार को बनाया जिला सह प्रभारी

जौनपुर। जायसवाल क्लब के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने जिला संरक्षक जायसवाल युवा क्लब मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जायसवाल धर्मशाला में बैठक जहां राजनैतिक, व्यवसायिक व सामाजिक स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता ओम प्रकाश जायसवाल एवं संचालन ईशान जायसवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से जायसवाल युवा क्लब के सह प्रभारी राजकुमार जायसवाल बनाये गये। साथ ही जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी युवा भाजपा नेता आशीष जायसवाल को सौंपी गयी। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जायसवाल, विजय जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, श्रवण जायसवाल, अरविंद जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, विधान चंद, गौतम जी, विशाल जायसवाल, रविकांत जायसवाल, वेद प्रकाश, अखिलेश जायसवाल, सुनील गुप्ता, विजय सिंह जायसवाल, विष्णु जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। सभी ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments