अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। नगर के साहू धर्मषाला में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की बैठक प्रदेष अध्यक्ष चेयरमैन बेल्थरा रोड दिनेष गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेष अध्यक्ष चेयरमैन बेल्थरा रोड दिनेष गुप्ता, प्रदेष महामंत्री गिरिष गुप्ता, प्रदेष कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, युवा प्रदेष अध्यक्ष मनीष गुप्ता, गायक मनोज गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेष अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 04 सितम्बर से रथयात्रा का शुभारम्भ संत गणिनाथ जन्मस्थली पलवैया, वैषाली (बिहार) से होते हुए उत्तर प्रदेष के समस्त जनपदों में भ्रमण करते हुए 15 सितम्बर 2021 को जौनपुर रथ का आगमन होगा। उक्त तिथि को समस्त स्वजातीय बन्धु व युवा साथी रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथ यात्रा को सफल बनायें। इसके बाद युवा प्रदेष अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से विचार विमर्श कर युवा पदाधिकारियों की घोषणा किया। युवा अध्यक्ष विनय गुप्ता, युवा महामंत्री विवेक गुप्ता, युवा कोषाध्यक्ष सुरेष गुप्ता को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। आभार कार्यक्रम अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता ने व्यक्त किया। इस मौके पर राम आषीष गुप्ता जिलाध्यक्ष, पत्रकार डा. अरविन्द गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, तीर्थराज, श्री प्रकाष गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments