समाज के लिये नजीर बने ब्राह्मण समाजः पं. राहुल त्रिपाठी

जफराबाद, जौनपुर। ब्राह्मण समाज अपने अच्छे कार्यों से पूरे समाज के लिये नजीर बने। यह बातें बीरभनपुर गांव स्थित गीता देवी प्राइमरी स्कूल में आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पण्डित राहुल त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी एकता बनाये रखने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट होकर देश व समाज हित का कार्य पूरे मन से करें। प्रदेश प्रवक्ता अमरमणि त्रिपाठी ने कहा कि हम पूरे देश में ब्राह्मणों की एकता को बनाने का काम करेंगे। ब्राह्मण की अहवेलना करने वाले लोगों का हम बहिष्कार करेंगे। विशिष्ठ अतिथि आशुतोष शुक्ला, कीर्तिवर्धन पांडेय, निखिल मिश्र, उमेश त्रिपाठी, नवीन तिवारी, आयुष पांडेय ने भी बैठक को सम्बोधित किये। अध्यक्षता रविन्द्र नाथ उपाध्याय तथा संचालन कृष्ण चंद चौबे ने किया। इस अवसर पर महादेव बाबा, आशुतोष साम्बर महाराज, अशोक पाठक, शिशु उपाध्याय, सुरेश पाठक, सभाराज चौबे, अनिल पांडेय, अरविंद पाठक, विजय मिश्र, प्रशांत उपाध्याय, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे। आयोजक अरविंद पाठक ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments