सम्मान करने से बढ़ता है हौसला : राकेश श्रीवास्तव

सम्मान करने से बढ़ता है हौसला : राकेश श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी ने स्वजातीय बंधुओ का किया सम्मान।
जौनपुर। किसी का सम्मान करना उसका सम्मान नही बल्कि खुद का सम्मान है और उसका हौसला बढ़ता है, देश समाज के लिए कुछ और बेहतर करने का। सम्मान मिलने से इंसान के अंदर से प्रेरणा जागृत होती है वह अधिक ऊर्जावान महसूस करता है , उपरोक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी के महासचिव/जिलाध्यक्ष जौनपुर राकेश श्रीवास्तव ने महासभा द्वारा कैंप कार्यालय मियापुर पर स्वजातीय बंधुओ के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर चित्रगुप्त पूजन से शुरू हुआ। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष  भाजपा को विधानसभा सदर  का प्रभारी बनाए जाने, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव सहायक अध्यापिका को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने पर व पत्रकार राजेश श्रीवास्तव को इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ का महासचिव बनाए जाने पर तीनो विभूतियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, जय आनंद, अरुण श्रीवास्तव,  अखिलेश श्रीवास्तव, प्रमोद दादा,  राकेश श्रीवास्तव चुन्नू,  नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, छायाकार, आशीष श्रीवास्तव , शशि श्रीवास्तव गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव,महिला अध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव आदि स्वजातीय  बंधु उपस्थिति रहे , कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया।

Post a Comment

0 Comments