इण्डो नेपाल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जौनपुर के 2 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक


जौपुर। बिहार के मोतिहारी में बीते 26 से 28 सितम्बर को प्रथम इण्डो नेपाल ओपन पीस ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें जिले से 5 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उनमें से 2 खिलाड़ी स्वर्ण पदक व 1 कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाये। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रशिक्षक संजय पाल सचिव जौनपुर ताइक्वाण्डो संघ ने बताया कि शिवम बिन्द (स्वर्ण पदक), प्रांशु सिंह (स्वर्ण पदक) और आदित्य प्रताप सिंह (कांस्य पदक) जीते। इसके अलावा टीम में आदित्य सिंह व श्रवण कुमार भी शामल रहे। श्री पाल ने बताया कि उपरोक्त खिलाड़ी अपने गृह आगमन पहुंचे तो संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने खिलाड़ियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं डा. सीडी सिंह ने सभी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Post a Comment

0 Comments