71 किसान और 71 जवान का किसान मोर्चा भाजपा द्वारा सम्मानित किये गये

जौनपुर: 17 सितम्बर 2021

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर 17 सितंबर को 71 किसान और 71 जवानो को सम्मानित करने का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र बालकृष्ण पाण्डेय रहें। किसान मोर्चा जौनपुर जनपद में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को फलीभूत करने वाले प्रगतिशील किसानों और देश के सीमाओं के प्रहरी, बलिदानी, समर्पित, निष्ठावान, भूतपूर्व सैनिकों का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बालकृष्ण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए और आत्मनिर्भर किसान बनाने हेतु किसान हितेषी कार्यक्रम जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना, नीम कोटेड यूरिया योजना एवं  एफपीओ का जनपद स्तर तक सूचना पहुंचाने का काम करेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान भाई इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें, जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्या, मान सम्मान एवं दोगुनी आय के प्रति भाजपा सदैव हितैषी रही है औऱ आगे भी रहेगी, किसानों को समर्पित किसान सम्मान निधि से किसानों का सम्मान तो बढ़ा ही है साथ ही उनकी आर्थिक स्तिथि भी सुदृढ़ हुई है। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने किसान मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जन-जन को सरकार के जनहित कार्य को जनता के बीच प्रचारित प्रसारित करने का कार्य करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री  इन्द्रसेन सिंह, राम सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्र, पंकज सिंह, घनश्याम यादव, संजय सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, दुर्गेश मिश्रा, मोहनलाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, सम्मानित सेना के जवान महेश कुमार सिंह, सुनील यादव, आलोक कुमार, अजीत कुमार, अरुण सिंह, राजन सिंह, सम्मानित किसान भाइ राम प्रकाश उपाध्याय, शशिकांत मिश्र, अंबिका चौबे, हवलदार सिंह, विशंभर नाथ उपाध्याय, रामजीत उपाध्याय, शिव प्रकाश चौबे, जय प्रकाश सिंह, आकाश मिश्रा, अंकित मिश्रा, प्रशांत मौर्या, अमरजीत यादव, राजन कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, राम कृपाल सिंह, करुणा सागर, मुकेश मौर्य, अरुण मौर्य, जीतू यादव, धर्मेंद्र मौर्य पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments