तदर्थ प्रधानाचार्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। तदर्थ प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अमरेज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को सौंपा। जिसमें मांग किया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अद्यतन कार्यरत तदर्थ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण किया जाए। संस्था प्रधान का पद पदोन्नति का पद घोषित किया जाय। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रेमचन्द, अनिल कुमार यादव, अरविन्द कुमार, डा. पवन कुमार सिंह, राजबहादुर सिंह, रामाशीष, इन्द्र प्रकाश सिंह, अछैबर तिवारी, अजय सिंह, शिवभूषण, दयाराम यादव, भैयालाल सरोज, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments