बूथ जीता तो चुनाव जीता के अनुरूप करें कार्यः अशोक श्रीवास्तव

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ सत्यापन अधिकारियों की बैठक ओलन्दगंज स्थित नगर कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस मौके पर सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका व उनके उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के अनुरूप हमें कार्य करना है और अपने-अपने दायित्व वाले बूथों पर पार्टी को अधिकाधिक मत दिलाना है। नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव बूथ की मजबूती से ही फतह होगा। बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की प्राथमिक इकाई होते हैं जिनके मेहनत और समर्पण के दम पर ही पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना सुनिश्चित है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने किया। आभार नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने प्रकट किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, बसंत प्रजापति, जय विजय सोनकर, राजेश कन्नौजिया, कमलेश निषाद, अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री रीता पटेल, अरविंद गुप्ता, अजय सेठ, दीपक मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, नगर कोषाध्यक्ष संदीप कुमार जायसवाल, शैल साहू, सतीश पांडेय, विमला श्रीवास्तव, रविंद्र नारायण सिंह, डा. ब्रह्मेश शुक्ला, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सिद्धार्थ राय, हर्ष मोदनवाल, सुशांत चौबे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments