प्रीति गुप्ता पुनः बनी महिला प्रदेश अध्यक्ष

जौनपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति का अधिवेशन बोधगया में आयोजित किया गया था। जिसमें जनपद की समाजसेविका प्रीति गुप्ता को पुनः प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता ने पूर्व के कार्यकाल में प्रीति गुप्ता द्वारा समाज में किये गये कार्यों की प्रशंसा किये। जनपद आगमन पर प्रीति गुप्ता का समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संगठन में ऐसी शक्ति है जिसके द्वारा सामाजिक उद्देश्यों की प्राप्ति की जा सकती है। मैं सतत समाज को संगठित रखने का प्रयास करूंगी और अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करूंगी। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, इंजीनियर रमेश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, सतीश चंद गुप्ता, संतोष गुप्ता, अरविंद बैंकर, नन्हकऊ गुप्ता, शैल साहू, माया गुप्ता, शालिनी गुप्ता, लालजी गुप्ता, संजय गुप्ता एडवोकेट, साधना साहू, ममता साहू, चेतन साहू अनिल गुप्ता एडवोकेट, डा. चंद्रसेन गुप्ता, जिया लाल साहू, नवीन प्रधान, महेंद्र साहू, पवन साहू बाबाजी, विजय गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments