उद्योग व्यापार मण्डल की कमेटी का हुआ गठन

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक मड़ियाहूं तहसील के मोकलपुर बाजार में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की सहमति से व्यापार मण्डल की कमेठी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल मोकलपुर व्यापारियों को एकजुट करके व्यापारियों के न्याय की लड़ाई लड़ने में सक्षम होगा। उन्होंने कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष प्रशान्त कुमार सेठ, उपाध्यक्ष गोपाल मोदनवाल, धर्मराज जायसवाल, महामंत्री संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, संगठन मंत्री शैलेश मिश्रा, गुड्डू सेठ, नागेन्द्र यादव, उपमंत्री विजय जायसवाल, गुलाब जायसवाल, सक्रिय सदस्य अतुल सेठ, कुंदन सेठ, कमलेश सेठ, विकास जायसवाल, संरक्षक छबिनाथ सेठ, रामनाथ सेठ, ओम प्रकाश जायसवाल, अरविन्द सेठ, छेदीलाल मौर्या, त्रिभुवन मोदनवाल, जय प्रकाश प्रजापति, शम्शी हाशमी, सुबाष गुप्ता, निखिलेश गुप्ता, नफीस अहमद व मीडिया प्रभारी रजनीश जायसवाल को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं कमेटी की देखरेख का जिम्मा मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष रवि सिन्हा, नगर अध्यक्ष गंगेश निगम, तहसील महामंत्री दिनेश मारवाड़ी को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान रजनीश जायसवाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments