शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान


चौकियां, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शीतला चौकियां धाम में लगभग 20 दिनों से खराब पड़े जल निगम की मोटर स्टार्टर खराब होने से क्षेत्रवासियों को पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। चौकियां धाम इसी पानी की आपूर्ति से क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी जाता है। पम्प व पैनल खराब होने की लिखित आनलाइन शिकायत  क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। बार-बार विभाग के अधिकारियों द्वारा सूचना देने के बाद क्षेत्रवासियों के समस्या का समाधान 20 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है। क्षेत्र के कई लोगों ने इसकी सूचना मुख्य मंत्री सहायता केंद्र पोर्टल 1076 पर की थी। जिले में मुख्यमंत्री पोर्टल से जांच के आदेश आने पर नगर पालिका कर्मी  23 सितम्बर की सुबह 10 बजे शीतला चौकियां धाम पहुंचे। इसकी शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों से मिलकर समस्या का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी मनीष वर्मा व विभाग के अधिकारियों को जन शिकायत की प्रतिलिपि सौंप देने को कहे हैं लेकिन अभी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नवरात्रि आने वाली है कि आने वाले समय में अब दर्शनार्थियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने इसे जल्द से जल्द विभाग से ठीक कराने की मांग की है जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में पानी के लिए दूर-दराज से आने वाले दर्शनार्थियों व लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments