डा. संजय बने कायस्थ महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव से विचार विमर्श के बाद प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने नगर के खरका कालोनी निवासी डीएनए वैज्ञानिक डा. संजय श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। डा. संजय ने बताया कि कायस्थ हित के लियें सदैव तत्पर रहेंगे। उनके मनोनयन से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के लोगो में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान उपाध्यक्ष जय आनंद, सरोज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, महिला अध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, सुधीर अस्थाना, आनंद मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद दादा, सुभाष चंद्र लाल, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, महासचिव सुरेश अस्थाना आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments