दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयंती


महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मेन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप उर्फ लवकुश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह एकात्मवाद व मानववाद के प्रणेता व पूंजीवाद के विरोधी थे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बूथ स्तर पर एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, निर्भय सिंह, सचिन, नन्हे मिश्रा, अनिकेत, संतोष, गुड्डू, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments