कोटिलापुर में हुआ सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कोटिलापुर गांव में सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। बढ़ती महंगाई, नोटबंदी, जीएसटी, तालाबंदी से देश और प्रदेश खोखला हो चुका है। जनता आशा भरी निगाहों से हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देख रही है। इसी क्रम में सपा नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से तन-मन से लग जाएं। जो वोट बनवाना है, उसको बनवाएं तथा सपा की अच्छी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे आने वाले समय में हम मजबूती के साथ सरकार बनायें। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. सरफराज खान ने कहा कि हम लोगों को भाजपा की कमियों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई हैं। समाज का हर तबका समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाह रहा है। इसके अलावा कार्यक्रम को डा. सुमन यादव, विधानसभा अध्यक्ष रमेश साहनी, महासचिव शिवमूरत सरोज, संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रवि रांझा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बलिराम राजभर तथा संचालन जमाल हाशमी ने किया। इस मौके पर अबूसहमा खान, अब्दुल, खालिद, रिजवान, संजय, प्रधान मुजम्मिल, पूर्व प्रधान कलाम सिद्दीकी, यासिर सिद्दीकी, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments