मो. अबरार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

जौनपुर। नगर क्षेत्र के ख्वाजगी टोला निवासी युवा नेता मो. अबरार खान को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया। यह मनोनयन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली द्वारा की गयी है। इस मनोनयन की जानकारी होने पर श्री खान से सम्बन्धित लोगों सहित भाजपाजनों ने उन्हें बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। इधर इस बाबत पूछे जाने पर मो. अबरार खान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका भली-भांति पालन करूंगा। साथ ही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

Post a Comment

0 Comments