2022 में पाक सफर हज की तैयारी शुरू:- ज़फ़र मसूद

2022 में पाक सफर हज की तैयारी शुरू:- ज़फ़र मसूद

जौनपुर । सऊदी अरब वह भारत दोनों ने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज यात्रा 2022 की तैयारी शुरू कर दी है।
 केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रा 2022 की अधिकारिक घोषणा करते हुए यह बताया है कि हज यात्रा के लिए इच्छुक यात्रियों को कोवी शील्ड की दोनों खुराक देना जरूरी है।
 इस बार भारत सरकार हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100% डिजिटल तौर पर  करेगी।
 उक्त बातें जिला हज ट्रेनर केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के ट्रेनर ज़फ़र मसूद ने एक बैठक के उपरांत कही है।
बैठक में हाजी हफीज़ अहमद,हाजी अयाज़ खान हज ट्रेनर ऑफ इंडिया, आरिफ हबीब, शाहनवाज़ खान शेखू,अब्दुल्लाह अख्तर,इरशाद मंसूरी,मौलाना हस्सान कासमी सहित अन्य जिम्मेदारान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments