सरकार तानाशाही और धमण्ड में 21 सूत्री मांगो पर विचार नही कर रही : अरविन्द शुक्ल

जौनपुर। कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उ0प्र0 के तत्वाधान में कर्मचारी शिक्षक आगनवाड़ी रसोईया शिक्षा मित्र सफाई कर्मी से सम्बन्धित 21 सूत्री मागो के समर्थन में विशाल धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुऐ अधिकार मंच एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल ने कहा कि सरकार तानाशाही और धमण्ड में शिक्षको और कर्मचारियों के वर्षो पुरानी मांग,पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्री मांग पर विचार नही कर रही है पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है उसको न देकर सरकार हमें बाजार के हवाले कर रही है जो कि हमे किसी भी कीमत पर मान्य नही है।   

कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव ने 21 सूत्री मांगो को सभा में पढ़कर बताया। संतोष सिंह जिलाध्याक्ष मा0शि0सं0 ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगे जल्दी नही मानती है तो हम अपने आंदोलन को विस्तृत एवं वृहद स्तर पर करने के लिए बाध्य रहेगे। सी0बी0 सिंह अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेन्सनर्स एसो0 ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो को जल्द नही मानती तो आगामी 30 नवम्बर को इको गार्डेन लखनऊ को शिक्षक और कर्मचारियो भर दिया जायेगा। 

 धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ लालसाहब यादव वरिष्ट उपाध्यक्ष, रविचन्द्र यादव जिला मंत्री, शिवेन्द्र सिंह रानू जिला उपाध्यक्ष, विरेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री, लक्ष्मीकान्त सिंह मिडिया प्रभारी,विक्रम प्रकाश यादव जिला संगठन मंत्री, अनीलदीप चौधरी, सुनील यादव संजय यादव, संदीप यादव जिला अध्यक्ष शिक्षा मित्र ने संम्बोधित किया। आंगनवाडी कार्यकर्ति संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा धमण्डी व हठी सरकार की नीतियो के कारण सभी आंगनवाडी बहनो का जीवन अत्यन्त कष्टकारी व दुरूह हो गया है। सिटी मजिट्रेट जौनपुर ने धरना स्थल पर आकर के ज्ञापन लिया। 
कार्यक्रम का संचालन रामदुलार यादव जिला कोषाध्यक्ष प्रा0शि0सं0 ने किया। धरने में मुख्यरूप से संजू चौधरी, छाया सिंह, उषा सिंह, प्रतिभा गुप्ता, कुमुदिनी अस्थाना, सौम्या श्रीवास्तव,साजेश सिंह,शैलेन्द्र सिंह, निरूपमा सिंह, अंजनी राय, अनुराधा सिंह,दीक्षा उपाध्याय , आँचल श्रीवास्तव , पूजा , यादव मीरा ,दिव्या रानी, नीतू सिंह, संजीव सिंह संजय यादव, पवन सिंह,राजेश सिंह मुन्ना, अरूण यादव, अरविन्द यादव, आलोक सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अरूण सिंह, प्रशान्त मिश्रा, पंकज सिंह, सुनिल यादव, आशीष शुक्ला, दिनेश रामचेत यादव, मोहम्मद अब्बास, प्रमोद दूबे अनील पाण्डे़य, रविशंकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments