श्री दुर्गा पूजा महासमिति के 42वें नियंत्रण कक्ष का हुआ उद्घाटन

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के 42वें नियन्त्रण कक्ष का उद्घाटन परम्पराओं का अनुपालन करते हुए शहर के हृदयस्थली कोतवाली चौराहे पर कोविड-19 का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ फीता काटकर मां के पूजा अर्चना व स्तुति के साथ किया। इसी क्रम में रविन्द्र सिंह ज्योति व अवनिन्द्र तिवारी ने मां के सुन्दर भजन की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी ने किया जिन्होंने बुकें देकर सभी अतिथियों को स्वागत किया। तत्पश्चात उपाध्यक्ष मनीष देव ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल आईएएस ने कहा कि हमें सावधानीपूर्वक अपने दुर्गा पूजा का यह महोत्सव मनाना है। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एके अग्निहोत्री ने कहा कि मैंने संगठित नेतृत्व करने वाली ऐसा अनुशासित महासमिति जैसा संगठन नहीं देखा। क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र नाथ दुबे ने कहा कि नवरात्रि का पुनीत पर्व हमें पूरे सुरक्षा व अनुशासन से सम्पन्न करना है। सभी पूजा समिति को सुन्दर सजावट व पूजन व्यवस्था हेतु प्रोत्साहित करने और निर्णय हेतु निर्णायक मंडल सदस्य सरला माहेश्वरी, सोना बैंकर, प्रीति गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव व डा. कीर्ति सिंह को मुख्य अतिथि ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसी क्रम में संरक्षक इन्द्रभान सिंह, विनोद जायसवाल, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह व समाजसेवी श्री हबीब आलम ने महासमिति के इतिहास व जौनपुर के गंगा-जमुना तहजीब पर चर्चा किया। इस अवसर पर शोभनाथ आर्य, चन्द्र प्रताप सोनी, विन्धाचल सिंह, श्रीकान्त माहेश्वरी, अतुल मिश्रा, विशिष्ट सदस्य राधेकृष्ण ओझा, संजय सिंह, अरविंद बैंकर, शंशाक सिंह, धनश्याम साहू, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र देव विक्रम व अनिल अस्थाना ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में सभी के प्रति धन्यवाद मोती लाल यादव व आभार सचिव अनिल साहू ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments