सुशीला देवी की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि

पराऊगंज, जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश मिश्र की धर्मपत्नी  सुशीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के स्मृति में पैतृक आवास छातीडीह में मातृ नवमी पर मात्रृ स्वरूपा महिलाओं को कंबल वितरण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भूषण मिश्र मातृ स्वरूप चाची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष के नवमी तिथि का विशेष महत्त्व भारतीय संस्कृति में माताओं के लिए है। इस विशेष तिथि को माताओं का तर्पण किया जाता है। कम्बल वितरण कार्यक्रम  अशोक मिश्र एवं आलोक मिश्र द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर राम सुमेर मिश्र, संतोष मिश्र, अनिल मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, श्रीमती दुर्गावती देवी, विद्यावती देवी, गीता देवी, सरोज देवी, सुमन देवी, श्वेता, प्रतिमा, सुरभि मिश्र समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments