पर्यावरणविद् शशि ने डीएम के साथ किया पौधरोपण

जौनपुर। पर्यावरणविद् व सामाजिक कार्यकर्ता शशि तिवारी ने अपने पर्यावरण आंदोलन के विस्तार के क्रम में जिलाधिकारी मनीष वर्मा के साथ पौधरोपण का पुनीत काम किया। इसी विषय पर जिलाधिकारी से वार्ता करते हुये उन्होंने जिले को ग्रीन बनाने तथा उसमें आने वाली कठिनाईयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही कहा कि कोरोना के कारण हमारे आंदोलन मे थोड़ी कठिनाई जरूर आई है परंतु आंदोलन अपनी गति पर ही चल रहा है। मालूम हो कि श्री तिवारी कई सालों से पौधरोपण, पौधा वितरण व पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रहे हैं। उनके द्वारा लगवाये गये तमाम पौधे वृक्ष बनकर अब फल देने लगे हैं। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार राम दयाल द्विवेदी, अभियान से जुड़े कार्यकर्ता सत्या तिवारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments