धूमधाम से मनायी गयी सरदार पटेल की जयन्ती


जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल के नेतृत्व में लौहपुरुष भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, अखंड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रतिमूर्ति सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर विकास भवन में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान श्री पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश के एकता के सूत्रधार थे। ऐसे महापुरुष को भारत का लौहपुरुष कहा जाता है। गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों के विलय की जिम्मेदारी उनको ही सौंपी गई थी, उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया। वह देश की एकता के सूत्रधार थे, इसलिये भारत की राजनीति इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शरद पटेल, दीपक पटेल, राजकुमार सिंह, वृजेन्द्र पटेल, मुन्ना लाल, श्याम सुन्दर, राजेश यादव, विनोद कुमार, आलोक पटेल, रितिक पटेल, शाह आलम अन्सारी, राजेन्द्र प्रसाद, राजकुमार मौर्या, जंग बहादुर पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments