सुख-समृद्धि प्रदान करता है श्रीराम कथाः डा. अखिलेश चन्द्र


चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में चल रहे श्रीराम कथा के तीसरे दिन डा. अखिलेश चंद्र पाठक ने बताया कि श्रीराम कथा मानव जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करता है। श्रीराम कथा श्रवण मात्र से मानव जीवन में बदलाव आने लगता है। धर्म-कर्म पथ पर चलने से जीवन प्रकाशमय हो जाता है। श्रीराम कथा प्राणी को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाती है। दान, जप, तप, कीर्तन, सत्संग, भजन से मानव के जीवन में परमात्मा की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती हैं। इसी क्रम में वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र ने बताया कि विश्व का सबसे प्राचीन धर्म सनातन धर्म संस्कृति है जो सभी धर्मों में श्रेष्ठ है। सत्य, सनातन, धर्म, संस्कृति को जोड़ता है। मानव को कभी भी क्रोध नहीं करना चाहिए। शब्दभेदी बाण में पारंगत थे। राजा दशरथ कैकेई द्वारा किए गए शब्दभेदी बाण से ही राजा दशरथ को मृत्यु हो गई। मानव जीवन में इस कथा से यह सीख मिलती है। मानव को कटु वचन का त्याग करना चाहिए। जीवन में मीठा वचन बोलना चाहिए। इस अवसर पर सीताराम नाम शरण जी महाराज, मदन साहू, हनुमान त्रिपाठी, सुरेंद्र गिरी, अजीत गिरी, राजकुमार यादव, ऋषि यादव, धीश माली, त्रिलोकी नाथ माली, गुड्डू त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments