जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे उत्तम कार्य

*जरूरतमंद की सेवा करना ही सबसे उत्तम कार्य*
*लायन्स क्लब जौनपुर मेन* द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्थान अहियापुर, विशेषरपुर में नेकी की दीवार आपके द्वार कार्यक्रम करते हुए। जरुरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किया गया। *लगभग 200 से अधिक लोगों को उनकी आवश्यकता अनुसार कपड़े वितरित किया गया। तथा आंगनबाड़ी के 150 बच्चों को भोजन वितरित किया गया।*
 इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा सबसे उत्तम कर्म है। उनकी सेवा की जाए तो भगवान भी खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद का जिक्र धार्मिक ग्रंथों में भी किया गया है। आगे मदन ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। जो लोग दूसरों की मदद करते हैं उन्हें सिर्फ कम तनाव रहता है, बल्कि मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। इसलिए ग़रीब, जरुरतमंद की सेवा करके पुण्य कमाएं, इससे बड़ी जीवन में कोई सेवा नहीं है। 
 इस अवसर पर सचिव अशोक मौर्य, मण्डल डायबिटीज़ चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सेवा सप्ताह चेयरमैन संजय केडिया, राम कुमार साहू, शिवानंद अग्रहरि, लखन श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, डा मदन मोहन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, नीरज शाह, सुरेश चन्द्र गुप्ता, अमित पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments