विधायक लकी यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, राजनीति गलियारे में एक बार फिर हलचल

विधायक लकी यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, राजनीति गलियारे में एक बार फिर हलचल

जौनपुर!! समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधायक लकी यादव के खिलाफ कोर्ट ने शुक्रवार को गैर ज़मानती वारंट जारी किया है। वारंट जारी होते ही ज़िले की राजनीति गलियारे में एक बार फिर हलचल मच गयी। यह वारंट लकी के लगातार गैर हाज़िर रहने के कारण जारी किया गया है। लकी यादव सपा के पूर्व मंत्री रहे कद्दावर नेता स्व. पारसनाथ यादव के पुत्र हैं।
जानकारी के अनुसार ओलन्दगंज निवासी सादिक रिजवी ने लकी यादव को एक ज़मीन की खरीद के लिए 14 लाख 65 हज़ार रुपया दिया था। सौदा रद होने के कारण सादिक रिज़वी अपना पैसा वापस मांगने लगे। लकी यादव ने 2 मई 2019 को अपने खाते का एक चेक स्टेट बैंक शाखा मड़ियाहूं का चेक दिया। जिसमें14 लाख 65 हज़ार की राशि भरी गयी थी।
सादिक ने चेक भुगतान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ओलंदगंज स्थित शाखा में अपने खाते में 13 मई 2019 को प्रस्तुत किया। लकी के खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण चेक बाउंस हो गया था।
सादिक ने इसकी सूचना अपने अधिवक्ता के माध्यम से 22 मई 2019 को रजिस्टर्ड डाक से विधायक को दिया था। लेकिन विधायक ने न तो नोटिस का जवाब दिए न ही सादिक को रुपए वापस लौटाया।
इसके बाद सादिक ने कोर्ट में वाद दायर किया। इसकी सुनवायी होने के बाद गुरुवार को आरोप तय होना था और लकी यादव को कोर्ट में उपस्थित होना था। लेकिन मुकदमे के दौरान जब भी तारीख पड़ी किसी भी तारीख पर लकी यादव कोर्ट नहीं पहुंचे। इसे एएम प्रथम ने गम्भीरता से लिया। शुक्रवार को लकी यादव के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया है। इससे पहले भी मामले में लकी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments